फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्था: हिमाचल में वीबी-जी राम जी के लिए 1,351 कर्मचारियों के पद स्वीकृत, सेवा शर्तें निर्धारित

Tue, 17 Nov 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना के सुचारू संचालन के लिए 1,351 कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए गए हैं। 
विज्ञापन
ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना के सुचारू संचालन के लिए 1,351 कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने इन कर्मियों की नियुक्ति, तैनाती, स्थानांतरण और सेवा शर्तें निर्धारित कर दी हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के निरस्त होने के बाद यह नई व्यवस्था लागू की गई है। स्वीकृत पदों में 1,205 ग्राम रोजगार सेवक, 123 कंप्यूटर ऑपरेटर और 23 कनिष्ठ लेखाकार शामिल हैं। इनका आवंटन विकास खंडों, जिला कार्यालयों और राज्य मुख्यालय स्तर पर होगा। कमिश्नर की ओर से इन कर्मियों की तैनाती की जाएगी। ग्राम रोजगार सेवकों के कार्यक्षेत्र के निर्धारण के लिए तीन पंचायतों का एक समूह बनाया जाएगा, जिसका एक निश्चित मुख्यालय होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सालाना 14 अवकाश, कदाचार पर सेवा से हटाने तक की कार्रवाई
नई सेवा शर्तों के अनुसार ग्राम रोजगार सेवकों का स्थानांतरण जिला स्तर तक सीमित रहेगा, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर और कनिष्ठ लेखाकार का तबादला पूरे प्रदेश में हो सकेगा। महिला कर्मियों के विवाह के बाद रिक्त पद उपलब्ध होने और चिकित्सा प्रमाणपत्र के आधार पर भी स्थानांतरण का प्रावधान रखा गया है। तबादले के बाद नई जगह कार्यभार संभालने के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। सभी कर्मियों को सालाना 14 अवकाश, 10 दिन का चिकित्सा अवकाश और महिला कर्मियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। कदाचार के मामलों में परिनिंदा, वित्तीय नुकसान की वसूली, मानदेय रोकने और सेवा से हटाने तक की कार्रवाई का प्रावधान है। सरकारी दौरों पर यात्रा और दैनिक भत्ता देय होगा। सभी कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष तय की गई है, जबकि एक माह के नोटिस पर त्यागपत्र दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें