तन्वी, प्रकर्णिका और प्रीति को नेशनल बाॅक्सिंग में जीता कांस्य पदक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पंजाब के जालंधर में 5वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल की तीन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य की तीन महिला मुक्केबाजों ने कांस्य पदक जीत लिए है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तन्वी, प्रकर्णिका और प्रीति ने कांस्य पदक जीते।
प्रीति ने 33 किलोग्राम, प्रकर्णिका ने 35 किलोग्राम और तन्वी ने 64 किलोग्राम भारवर्ग पदक जीता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने कहा कि प्रतियोगिता में बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में भाग लेगी। संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी व महासचिव एसके शांडिल ने तीनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीत रहे हैं। इससे नए खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है।