फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में जोन स्तरीय डीएसएसए बैठक, जिला खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा पर मंथन

विज्ञापन
बीएल स्कूल कुनिहार में आयोजित जोन स्तरीय डीएसएसए की बैठक के दौरान मौजूद उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा - फोटो : 1
विज्ञापन
अर्की और रामशहर जोन के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में मंगलवार को जोन स्तरीय जिला स्कूल खेलकूद संघ (डीएसएसए) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्की और रामशहर जोन के विभिन्न ब्लॉकों एवं विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर मंथन किया। बीपीईओ अर्की राज कुमार गौतम ने बताया कि बैठक का उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार करना और विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित करना था।
बैठक में उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा सोलन गोपाल चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान एडीपीओ हेमराज, पट्टा महलोग ब्लॉक की बीपीईओ श्वेता गुप्ता, धुंदन ब्लॉक की बीपीओ मनोरमा, डीएसएसए सदस्य राज कुमार पाल, धर्मपाल, महेंद्र राठौर, सुभाष, सुरेंद्र सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज गौर और बिमला वर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ईशान भाटिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीपीओ हेमराज ने आगामी खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों एवं आयोजन स्थलों की जानकारी दी। डीएसएसए सदस्य एवं डीपीई राज कुमार पाल ने प्राथमिक और उच्चतर स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए चयनित विद्यालयों और अन्य व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यालय प्रतिनिधियों से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें