फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिप कर्मियों ने उठाई विभाग में समायोजित करने व संशोधित वेतनमान देने की मांग

Fri, 16 Aug 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ में जिला परिषद कैडर के कर्मचारी पंचायत राज मंत्री को ज्ञापन देते हुए। संवाद
विज्ञापन
पंचायत राज मंत्री से मिला जिप कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों को विभाग में समायोजित करने और संशोधित वेतनमान देने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद कैडर को छठे वेतनमान का लाभ दिए जाने पर सरकार का आभार जताया और हम जिला परिषद कैडर अधिकारी/कर्मचारियों की प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर तक क्रियांवित करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद कैडर के अधीन पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता, लेखापाल, सेवादार कर्मचारी इत्यादि आते हैं। सरकार ने जिला परिषद कैडर के समस्त कर्मचारियों को विभाग में समायोजित करने के बारे निर्वाचन से पूर्व वचन पत्र में भी वादा किया है। जिला परिषद कैडर में वर्तमान में लगभग 4700 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के कैडर के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान प्रदान करने की अधिसूचना की गई है। इस पत्र के जारी होने के उपरांत जिला के सभी विकास खंड जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को छठे वेतन का बकाया का भुगतान नहीं किया गया है। एडमिन तकनीकी सहायकों को भी वंचित रखा। जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को भी जल्द विभाग में समायोजित किया जाए और छठे वेतन की बकाया राशि देने और एडमिन तकनीकी सहायकों को भी इसका लाभ देने की मांग उठाई। पंचायत राज मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल ने को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें