फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों ने स्कूल परिसर में रोपे पौधे

Fri, 16 Aug 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी स्कूल में मनाया गया न्यूट्रीशन डे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में शिक्षा सप्ताह के तहत इको क्लब एंड मिशन फॉर लाइफ स्कूल में न्यूट्रीशन डे बनाया गया। इस दौरान बच्चों ने मॉडल प्रदर्शनी लगाई। जिसमें न्यूट्रीशन लेने पर जोर दिया गया ताकि बच्चों में खून की कमी न हो और उनका शारीरिक व बौद्धिक विकास संभव हो सके।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत स्कूल प्रांगण के विभिन्न हिस्सों में लगभग 50 पौधे रोपे गए। इसमें नीम और जामुन के पौधे लगाए गए। यह पौधे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए। इसमें करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य रामलाल ने बच्चों को कहा कि हर साल कम से कम 10 पौधे लगाना सुनिश्चित करें। ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध और सुरक्षित रहे। साथ में उन्होंने बच्चों से आवाहन किया कि पोषण युक्त भोजन ग्रहण करें । इस अवसर पर परिणीता, पंकज, सोम दत्त, ललित करमचंद, राम लोक, जसवंत, परमजीत, सूची, अंजू, नवीन, संगीता, दीपा, संतोष, रक्षा, पूजा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें