सोलन में हिमाचल उत्सव में प्रस्तुति देते हुए कलाकार। स्रोत: संगठन
हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कतिक संध्या में सुरेश वर्मा ने भजन व पहाड़ी गीत किए पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिंदी गायक योगेश मुकुल ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। गायक राज शर्मा की नाटियों पर युवा देर रात तक झूूमते रहे। बिलासपुर के गायक सुरेश वर्मा भजनों और पहाड़ी गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संध्या के दौरान हिमाचल आइडल गायन प्रतियोगिता का अगला चरण और स्कूली बच्चों की वेस्टर्न थीम डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसमें बच्चों की प्रतिभा ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में एडीसी सोलन राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम कमिश्नर एकता काप्टा, आरटीओ सोलन कविता ठाकुर और जोगिंद्रा बैंक के एमडी पंकज सूद शामिल रहे।