फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी पुलिस ने 29 बीघा जमीन से उखाड़े भांग के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। नशामुक्त भारत अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने 15 सितंबर तक भांग उखाड़ो अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 29 बीघा भूमि पर उगे भांग के पौधों को नष्ट किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि इस मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि भांग जैसी नशीली पौधों से समाज में अपराध और बुराइयां बढ़ती हैं। इसलिए इन्हें जड़ से खत्म करना जरूरी है। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने भी इस बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें