फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला के बटेड़ में युवक की हत्या, शिव मंदिर परिसर में मिला शव

विज्ञापन
बरोटीवाला थाने के तहत बटेड़ में शिव मंदिर के आगे पुलिस घटना स्थल की जांच करते हुए- संवाद।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पारिवारिक सदस्य पर ही हत्या का शक
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें
बटेड़ गांव में माता-पिता के साथ रहता था बिहार का आशुतोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला थाना क्षेत्र के बटेड़ गांव में एक प्रवासी युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव स्थानीय शिव मंदिर परिसर में खून से लथपथ हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई। पुलिस के अनुसार, वीरवार सुबह सूचना मिली कि बटेड़ स्थित पीएसी के समीप शिव मंदिर परिसर में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। युवक की पहचान 28 वर्षीय आशुतोष कुमार गौरव पुत्र अजीत कुमार, निवासी गांव बौलिया, तहसील नौहटा, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। वह बद्दी की एक स्थानीय कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार के साथ बटेड़ क्षेत्र में रह रहा था।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य पर हत्या का संदेह
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में मृतक के परिवार के ही एक सदस्य पर हत्या का संदेह है, जो घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन से चार विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।उन्होंने बताया कि फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बरोटीवाला थाने के तहत बटेड़ में शिव मंदिर के आगे पुलिस घटना स्थल की जांच करते हुए- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें