फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, पीजीआई चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में रह रहे उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। खाना खाने के बाद युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पेट का अल्सर फटना मौत का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी अनुप कुमार (22) पुत्र छोटे लाल बद्दी में रह रहा था। 27 अक्तूबर की रात खाना खाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बद्दी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें