फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रवेश द्वारों पर गंदगी, पार्कों का रखरखाव नहीं, पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं

विज्ञापन
कपिल, कॉलोनी अ​भियान
विज्ञापन
काॅलोनी का हाल अभियान-भाग-9
विज्ञापन

बसंती बाग कॉलोनी बदहाल
बाजार में शौचालय नहीं, स्ट्रीट लाइटें भी खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की सबसे पुरानी कॉलोनियों में शुमार बसंती बाग में बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं। कॉलोनी के दोनों प्रवेश द्वारों पर गंदगी पसरी है। पार्कों का रखरखाव नहीं हो रहा है। बच्चों के खेलने के लिए झूले तक नहीं हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग घरों के आगे ही वाहन खड़े करने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वर्ष 1990 में विकसित कॉलोनी के 209 मकानों में करीब पांच हजार लोग रहते हैं। कॉलोनी में बद्दी-साई सड़क के किनारे खुला नाला गंदगी से भरा है। प्रवेश द्वारों की हालत भी खराब है। कॉलोनी की कई सड़कें बदहाल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान नंबर 111 से 117, 152 से 155 और 165 से 167 तक के हिस्सों में सड़क की बेहद खराब है। कॉलोनी में चार पार्क हैं, लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में इनका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कॉलोनी में मुख्य गेट बनाने और पेड़-पौधों की छंटाई की भी जरूरत है।
विज्ञापन

झूलों के बिना पार्क सूने
बसंती बाग सोसायटी के पूर्व प्रधान अखिल मोहन अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी में चार पार्क हैं, लेकिन सभी की हालत खराब है। पार्कों में झूले नहीं होने से बच्चों को खेलने की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। मंदिर के साथ लगते पार्क की स्थिति भी काफी खराब है। उन्होंने पार्कों के रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत बताई।
मुख्य गेट पर गंदगी से बिगड़ रही छवि
सोसायटी के प्रधान सागरचंद ने बताया कि कॉलोनी के मुख्य गेट की हालत खराब है। आसपास गंदगी फैली रहती है। इससे बाहर से आने वाले लोगों के सामने कॉलोनी की छवि खराब होती है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में पेड़-पौधों की संख्या अधिक होने के कारण उनकी नियमित छंटाई जरूरी है। सफाई कर्मचारी आते तो हैं, लेकिन पूरी तरह सफाई नहीं हो पाती।
कुत्तों से बच्चों और बुजुर्गों को खतरा
स्थानीय निवासी कपिल ने बताया कि कॉलोनी में लावारिस कुत्तों की संख्या ज्यादा है। कुत्ते अकसर बच्चों और बुजुर्गों पर हमला करते हैं। अब तक करीब दो दर्जन लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। उन्होंने कुत्तों की समस्या का समाधान करने के साथ पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग उठाई। पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण लोग घरों के आगे वाहन खड़े करते हैं।
विज्ञापन

बाजार में सुलभ शौचालय नहीं
स्थानीय निवासी रेवती रमन ने बताया कि कॉलोनी के बाजार में सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इससे खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। विशेषकर महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पहले स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन अब कई जगह लोगों को अपने स्तर पर लाइटें लगानी पड़ रही हैं। उन्होंने कॉलोनी में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की।

कपिल, कॉलोनी अभियान

कपिल, कॉलोनी अभियान

कपिल, कॉलोनी अभियान

कपिल, कॉलोनी अभियान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें