दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत रौड़ी के सदस्य हरदेव शर्मा की अध्यक्षता में रौडी यूथ क्लब का गठन किया गया। इसमें बॉबी शर्मा को प्रधान चुना गया। एसीएफ सभागार में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन और रौडी यूथ क्लब की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने की। बैठक में बच्चों को नशे से दूर कैसे रखा जाए, इस पर चर्चा की गई। बच्चों को अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से खेल सामग्री देने का आश्वासन दिया गया। बैठक में वार्ड सदस्य मनु शर्मा, रजत शर्मा, सन्नी, शूभम, शिवम, तुषार, पंकज, पीयूष, यशस्वी, रिजवी, आकांक्षा, राहुल मौजूद रहे।