न्यू नालागढ़ का मामला, पिस्टल को बेचने जा रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने न्यू नालागढ़ में एक कार सवार युवक से बिना लाइसेंस की पिस्टल के साथ एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार नालागढ़ पुलिस ने एक कार की रूटीन में चेकिंग की। इस कार को भाटियां गांव का अमित सैणी चला रहा था। जांच की कार के डैश बोर्ड से एक पिस्टल के साथ में एक कारतूस मिला। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि कार चालक अमित सैणी इस पिस्टल को किसी को बेचने के लिए ले जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।