हॉकी क्लब सोलन की ओर से खिलाड़ियों के लिए लगाए अभ्यास सत्र के दौरान। संवाद
ठोडो मैदान में विंटर हॉकी प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन 22 प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान में सोलन हॉकी क्लब की ओर से आयोजित विंटर हॉकी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाया। शिविर में अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों को हॉकी के गुर सिखाए जा रहे हैं। दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच अनिता ने खिलाड़ियों को गेंद को रोकने और थ्रो करने की तकनीकी जानकारी दी। क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीला कौशल ने शिविर के दौरान विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू करवाना है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में क्लब से पास आउट हुए पूर्व खिलाड़ियों को बतौर रिसोर्स पर्सन आमंत्रित किया जाएगा। ये अनुभवी खिलाड़ी शिविर के बीच एक विशेष सत्र में प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव और खेल की बारीकियां साझा करेंगे।
28 फरवरी तक चलेगा शिविर
दूसरे दिन शिविर में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को न केवल खेल के कौशल सिखाए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें हॉकी के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। यह विंटर कैंप 28 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें नियमित अभ्यास के माध्यम से बच्चों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।