फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वोट डालो, स्याही लगी अंगुली दिखाओ, होटल-रेस्तरां में 20 फीसदी छूट पाओ

Tue, 07 May 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को प्रेरित करेगा ‘ईट प्योर वोट फॉर श्योर’ अभियान, डीसी सोलन ने किया लॉन्च
विज्ञापन

एक जून को मिलेगी सुविधा, होटल संचालक भी करेंगे सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वोट डालो, स्याही लगी अंगुली दिखाओ और होटल-रेस्तरां में 20 फीसदी छूट पाओ। जी हां, सोलन जिले के होटलों और रेस्तरां में अब ग्राहकों को खाना खाने के साथ मतदान के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। इसमें हर बिल पर मतदान करने के लिए स्टैंप लगाई जाएगी और मतदान संबंधित सामग्री भी ग्राहकों को दी जाएगी। साथ ही मतदान वाले दिन 1 जून को होटलों में खाना खाने पर दोपहर और रात के खाने में 20 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इसके लिए एक विशेष अभियान ‘ईट प्योर वोट फॉर श्योर’ लाॅन्च किया। अभियान के दौरान सोलन शहर में मतदाताओं को आगामी 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें सोलन शहर में स्थित विभिन्न होटलों एवं रेस्तरां अपना सहयोग करेंगे। इसके लिए संचालकों की ओर से पूरे परिवार द्वारा मतदान करने पर मतदान दिवस पर उनके होटल एवं रेस्तरां में दोपहर अथवा रात का भोजन करने पर 20 प्रतिशत तक डिस्काउंट का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अतिरिक्त लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के दृष्टिगत होटल संचालकों द्वारा प्रत्येक बिल पर मतदान अवश्य करने की स्टैंप भी लगाई जाएगी। होटल व रेस्तरां के प्रवेश द्वार व अन्य मुख्य स्थलों पर इस अभियान से संबंधित प्रचार सामग्री भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद भी करें औरों को भी करें प्रेरित
डीसी ने कहा कि मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह शहरी उदासीनता (अर्बन ऐपथी) को त्यागकर स्वयं भी मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। कहा कि स्वीप के तहत मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी के दृष्टिगत और भी कई पहल की गई हैं। प्रत्येक बूथ में पहली बार मतदान करने वाले नए वोटर को यूथ आइकन बनाया गया है। इसके अतिरिक्त बूथ जागरूकता ग्रुप भी गठित किए गए हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, नोडल अधिकारी स्वीप एवं नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर, सोलन होटल बार एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंद्र कुमार व सचिव जतिन साहनी सहित अभियान से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें