फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: यामिनी ठाकुर व पुनीत सहगल बने बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
अर्की महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दौड़ में भाग लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : इमलिया सुल्तानपुर इलाके में आग लगने से जला परचून की दुकान का सामान।
विज्ञापन
अर्की कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में महक ठाकुर रही पहले स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय अर्की में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मस्त राम ने इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय पीटीए प्रधान ममता शर्मा व अर्की महाविद्यालय ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर एवं पूर्व सीएससीए अध्यक्ष गौरव ठाकुर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आरंभ महाविद्यालय के ध्वजारोहण से किया गया। मार्च पास्ट में महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वार्षिक खेल उत्सव प्रतियोगिता में यामिनी ठाकुर व पुनीत सहगल बेस्ट एथलीट चुने। प्रभारी प्रो. सोहन सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में महक ठाकुर, हर्षित शर्मा, यामिनी ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 रेस मीटर में हर्षित शर्मा प्रथम, महक ठाकुर द्वितीय व यामिनी ठाकुर तृतीय रहीं। शॉटपुट में गुंजन ठाकुर प्रथम, यामिनी ठाकुर द्वितीय व महक ठाकुर तृतीय रहीं। लॉन्ग जंप में यामिनी ठाकुर प्रथम, रजनी द्वितीय व महक तृतीय रहीं। हाई जंप में यामिनी प्रथम, कोमल द्वितीय और महक ठाकुर तृतीय रहीं। रिले रेस में महक, कोमल, इशा व हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पुरुष वर्ग में 100 मीटर रेस में पुनीत सहगल, नीरज, ऋतिक वर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 रेस मीटर में सुकृत, पुनीत और रमन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में शिवम भारद्वाज, ऋतिक वर्मा व पंकज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में विनायक शर्मा प्रथम, पंकज द्वितीय और नीरज तृतीय रहे। हाई जंप में लक्ष्य, वीरेंद्र और मुकेश ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. धनदेव शर्मा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में विशेष मुख्य अतिथि ने संबोधन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें