लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टाईटल से चयनित विद्यार्थी। स्रोत: स्क
अर्की स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों ने पेश किए सांंस्कृतिक कार्यक्रम
संंवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विदाई समारोह का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड के बाद यक्ष को मिस्टर व काव्या को मिस फेयरवेल चुना गया। समारोह के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हिमाचली लोकनृत्य नाटी, पंजाबी भांगड़ा, समूह गान, एकांकी नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।