फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हार जीत के एक लाख रुपये जीत गए दो पहलवान

Mon, 29 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के विशाल छिंज मेले की माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसमें पहलवान विजय चौधरी और संजय भौगड़िया के बीच देर तक दांवपेंच चले लेकिन मुकाबला बराबरी पर रहा। हजारों दर्शकों के बीच दोनों पहलवानों ने एक दूसरे की पीठ लगाने की कोशिश की लेकिन कोेई भी कामयाब नहीं रहा। कुश्ती दंगल में 100 से ज्यादा पहलवानों ने हिस्सा लिया। कमेटी ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को 1 लाख 51 हजार के ईनाम बांटे।
विज्ञापन


 कुश्ती दंगल का समापन दून विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। विधायक ने ऐच्छिक निधि से कमेटी के लिए 51 हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पूरे दून क्षेत्र में एक समान विकास हो रहा है तथा उनकी सभी घोषणाएं एक-एक करके पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने एक करोड़ 60 लाख से जिन पार्कों की घोषणा की थी उनकी राशि नगर परिषद बद्दी के पास आ चुकी है। इसके अलावा बद्दी में 9 करोड़ की लागत से बनने वाले आडिटोरियम को भी जल्द बनाने की घोषणा की। कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 4 सितंबर को बद्दी आ रहे हैं और 10 करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ करेंगे।

लाखों के बटे इनाम
7 लाख की लागत से हुए इस छिंज मेले में पांच बड़ी मालियां हुई। इसमें डेढ़ लाख के इनाम पहलवानों के बीच बांटे गए। शेष धनराशि मेले के आयोजन पर खर्च की गई। इस मौके पर जिला परिषद सोलन के चेयरमैन धर्मपाल चौहान, नप बद्दी के अध्यक्ष मदन चौधरी, उपाध्यक्ष मोनिका कौशल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अच्छरपाल कौशल,  प्रधान हरिपुर संडोली भाग सिंह चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष बंत सिंह, निर्मल सिंह, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, पार्षद नरेंद्र दीपा, गुल्लरवाला के प्रधान नसीब सिंह, मलपुर के प्रधान पोला राम, सुशील कुमार शीलू, जुगल किशोर, टेक चंद कौशल, व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल, संजीव संजू, सतीश कौशल, एडवोकेट विशेक्षर सिंह, सतीश कौशल, पृथ्वी कौशल, शशि कौशल, अरुण कौशल, जगदीश मल्ली, वीरेंद्र कौशल, सुरजीत चौधरी, राजू कौशल और मास्टर सलीम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें