फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट के रौड़ी में 29 जून को होगा दंगल, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल कमेटी धार ने आयोजन को लेकर की बैठक, विभिन्न राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत रौड़ी की दंगल कमेटी धार की बैठक बाघल लैंड लूजर परिवहन सभा के सभागार में कमेटी प्रधान रूपलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दंगल 29 जून को आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह दंगल एसडीटीओ खेल मैदान दाड़लाघाट में होगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवान भाग लेकर अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और कमेटी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दंगल कमेटी ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समिति का कहना है कि ऐसे आयोजन पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। बैठक में वीरेंद्र शर्मा, अनिल ठाकुर, प्रेमलाल, बाबूराम, हरीश, मनसा राम, जगदीश ठाकुर, उपप्रधान मदन शर्मा, वार्ड सदस्य संजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें