दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार स्थित नेचड़ मैदान में 14 जून को दंगल का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों एवं ट्रांसपोर्टरों के सहयोग से होने वाले इस दंगल में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान भाग लेंगे। अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सहकारी सभा (एडीकेएम) के पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा, राम कृष्ण बंसल, अरुण शुक्ला, मेहर चंद ठाकुर, सत्यपाल चंदेल, जय चंद चंदेल, पदम चंदेल तथा पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल ने बताया कि दंगल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजेता और उपविजेता पहलवानों को आकर्षक नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि अदानी समूह के सीएमओ संदीप सीरह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।