नालागढ़ के ढांग उपरली में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में माली की कुश्ती शुरू करवाते दंगल कमेटी के
फाइनल मुकाबले में परविंद्र सिंह पट्टी को दी पटकनी, विजेता को 31 और उपविजेता को मिला 30 हजार का नकद इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ढांग उपरली गांव में चार गांवों के सहयोग से आयोजित दंगल में पहलवान ऋत्विक मुल्लापुर ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने फाइनल मुकाबले में परविंद्र सिंह पट्टी को हराकर 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। वहीं, परविंद्र सिंह को उपविजेता के तौर पर 30 हजार रुपये मिले। दंगल के दौरान छोटी माली में नवीन मंडी ने विकास डेरा बाबा नानक को हराया। इस जीत के साथ नवीन को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला, जबकि विकास को 8 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। स्पेशल कुश्ती में बंटी नैयना देवी ने लकी गर्चा को हराया। दोनों पहलवानों को 19 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस दंगल का आयोजन 5 लाख रुपये की लागत से किया गया था, जिसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के 200 पहलवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर ट्रक सोसाइटी के कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सोनू, उपप्रधान रामलोक, समाजसेवी विक्रम चौधरी, रमन सिंह, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।