फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विश्व कैंसर केयर संगठन ने लगाया शिविर, 500 का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
बद्दी के वार्ड एक में विश्व कैंसर देखभाल संगठन व वर्धमान कंपनी की ओर से लगाए गए शिविर में रोगी
विज्ञापन
बद्दी में हुआ आयोजन,रोगियों की निशुल्क जांच के साथ बांटी मुफ्त दवाइयां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। विश्व कैंसर केयर संगठन की ओर से वर्धमान ग्रुप के सहयोग से बद्दी के पार्क में कैंसर व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लक्षणों के आधार पर रोगियों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में 500 से अधिक लोगों की जांच कर उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। कैंसर व अन्य बीमारियों की जांच के लिए शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। विश्व कैंसर केयर संगठन के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र ढिल्लों ने बताया कि संगठन की ओर से अब तक देशभर में एक हजार से अधिक शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। शिविर में महिलाओं के लिए मेमोग्राफी जांच, पैप स्मीयर टेस्ट, स्तन जांच, मुंह व गले की जांच के साथ-साथ मरीजों की ब्लड प्रेशर और शुगर की भी जांच की गई। लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए वीडियो दिखाए गए और जानकारी संबंधी पोस्टर भी वितरित किए गए।इस अवसर पर वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष व निदेशक प्रभारी आईएम जेएस सिद्धू,उपाध्यक्ष अतुल भारद्वाज और सीएसआर प्रबंधक विरेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें