बागा में प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से मिलते मुख्यातिथि। स्त्रोत संस्था
वॉलीबाल, रस्साकशी, कबड्डी प्रतियोगिताओं में कर्मचारी दिखाएंगे प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की यूनिट बागा सीमेंट वर्क्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ यूनिट हेड नितेश निराला ने किया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में यूनिट के सभी कर्मचारियों व श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, रस्साकशी और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में टीमवर्क की भावना विकसित करना, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना तथा आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करना है। यह खेल आयोजन पूरे सप्ताह भर चलेगा और इसे खेल भावना, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर फंक्शनल हेड ह्यूमन रिसोर्स राजेश जमवाल, फंक्शनल हेड टेक्निकल पिनाकी दत्ता और यूनिट एफ एंड सी हेड तरुण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।