फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में एकजुट रहने का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
बद्दी के थाना गौशाला में एसटी मोरचा की जिला इकाई की बैठक का शुभारंभ करते हुए पदाधिकारी- स्रोत- - फोटो : लापता अभिजीत सिंह उर्फ वंशु सिंह।
विज्ञापन
बद्दी में भाजपा एसटी मोर्चा की परिचय बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। भाजपा एसटी मोर्चा की परिचय बैठक बद्दी के थाना गोशाला में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश इकाई के महामंत्री कमल कुमार शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत में एसटी मोर्चा का विशेष योगदान होता है। बीबीएन क्षेत्र में प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में एसटी आबादी अधिक है, इसलिए यहां के लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में एसटी मोर्चा के लगभग 12 लाख वोट हैं। यदि यह मोर्चा आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा को समर्थन देगा तो पार्टी को बहुमत हासिल करने में मदद मिलेगी। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि सरकार ने यहां दो बार एसटी उम्मीदवार को चुनाव में उतारा है, इसलिए इस बार भी सभी को एकजुट होकर भाजपा को जीत दिलाने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, जिलाध्यक्ष नारायण दास, प्रदेश उपाध्यक्ष देवराज चौधरी, संजीव चौधरी, राज कुमार चौधरी, मनीष बढ़ाना, खुशी राम खठाना, हेमराज चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें