फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन बचाने के लिए हिंदुओं को होना होगा एकजुट : स्वामी आत्मानंद

विज्ञापन
पंजेहरा हिन्दू सम्मेलन में स्वामी आत्मानंद जी संबोधित कर करते हुएस्रोत: संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में युवक को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाते फार्मासिस्ट।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़। पंजेहरा में सोमवार को आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में स्वामी आत्मानंद भूरी वाले ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म को संरक्षित रखने के लिए हिंदुओं को संगठित होना होगा। स्वामी ने कहा कि हिंदू संगठित रहेगा तभी भारत सक्षम बनेगा। उन्होंने मातृ शक्ति से भी आह्वान किया कि वे स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। संघ के विभाग प्रचारक अनिल कुमार ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों और स्व के भाव को कार्यरूप देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दाता राम पोसवाल ने की। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक बिमल पोसवाल, सह संयोजक रेशम शांख्यान, सचिव दयाल चौधरी, सदस्य संजीव कुमार और संजीव राणा समेत सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें