फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कामगारों ने बद्दी बाजार में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लीन रूम बनाने वाली कंपनी कामगारों को नहीं करने दे रही प्रवेश
विज्ञापन

एक माह से मांग को लेकर कामगार हड़ताल पर
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। मंधाला कूड़ावाला स्थित क्लीन रूम बनाने वाले उद्योग के कर्मचारियों ने बद्दी बाजार में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरन उन्होंने कंपनी संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
गौरतलब है कि उद्योग ने 3 मार्च को कंपनी का गेट बंद कर 200 के करीब कर्मचारियों को प्रवेश नहीं कर दिया। इसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। दिया था। सोमवार को इन सभी कामगारों ने
विज्ञापन


कामगारों ने बद्दी बाजार में रैली शुरू करके श्रम कार्यालय संडोली तक निकाली। कामगारों ने बताया कि कंपनी में 500 से अधिक कामगार थे, लेकिन जो कामगार ठेकेदार के पास थे उन्हें तो निकाल दिया और अन्य कंपनी रोल पर कामगारों को तबादले गुजरात, पंजाब व अन्य स्थानों पर कर दिए गए। कुछ कामगारों को तबादले उन शहरों में कर दिया गया जहां पर कंपनी की कोई इकाई नहीं है।
विज्ञापन


विरोध के बावजूद कंपनी के संचालक उनकी कोई बात नहीं सुन रहे है। श्रम विभाग की ओर से डेट तो लगाई जा रही है लेकिन कंपनी की ओर से कोई समझौता बैठक में नहीं आता है। इससे कामगारों में श्रम विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। इन कामागारों ने श्रम कार्यालय तक रैली निकाली और न्याय दिलाने की मांग की है। कामगारों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। उधर मंधाला पंचायत ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें