फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुल्तानपुरी ने फुट ओवरब्रिज की सीढि़यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को खड़ी बनाई सीढि़यों को ठीक करने के निर्देश
विज्ञापन

बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं नहीं चढ़ पा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विधायक विनोद सुल्तानपुरी और उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने धर्मपुर बाजार में बनने वाले फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने वाली सीढि़यों का भी निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी ताकि फुटओवर ब्रिज पर चढ़ने वाली सीढि़यों को ठीक किया जाए और स्थानीय लोगों को दिक्कतें न हो।
विज्ञापन

एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने भी विधायक को बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों को बार-बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहें। खड़ी सीढि़यां होने के कारण फुटओवर ब्रिज पर चढ़ना मुश्किल हो जाता है। गौर रहे कि एनएचएआई की ओर से एसआरएम कंपनी का ठेका दिया गया है। विधायक ने कहा कि वे सीढि़यों को जल्द दुरुस्त करने के लिए एनएचएआई व संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश देंगे ताकि लोगों को दिक्कतें न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें