फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में कामगारों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
रैकिट वेनकाइजर कंपनी के कामगारों ने न्याय दिलाने की रखी मांग
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन के खिलाफ बाजार में भी निकाली विरोध रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। सीटू की जिला इकाई की नेतृत्व में बद्दी के संडोली के रैकिट वेनकाइजर वर्करों ने नालागढ़ में कंपनी से निकाले गए मजदूरों ने विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया और कंपनी संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर न्याय दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सीटू के जिला अध्यक्ष मोहित वर्मा, सचिव ओमदत्त शर्मा, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य दिलजीत सिंह, कंपनी यूनियन के महासचिव विकास, नीरज के नेतृत्व में नालागढ़ के रेस्ट हाउस में कामगार एकत्रित हुए। वहां से बाजार में निकाले गए कामगारों के विरोध में रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महासचिव ओमदत्त शर्मा ने कहा कि बद्दी के संडोली में एमएनसी ग्रुप रैकिट वेनकाइजर हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग एक वर्ष पहले अपने यूनिट को एचएफएल को बेच दिया। जिसमें लगभग 500 से अधिक कामगार कार्य कर रहे हैं। जिनकी सेवा शर्तों बारे कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। मजदूरों ने जब इस बारे आवाज उठाई, तो प्रबंधकों ने इस आवाज को दबाने के लिए दमन और उत्पीड़न का सहारा लिया। प्रबंधकों ने तमाम श्रम कानून की अनदेखी करते हुए लगभग 14 कामगारों की सेवाएं समाप्त करके बाहर निकाल दिया। 67 कामगारों का अन्य राज्यों में तबादला, लगभग 130 कामगारों का निलंबन करके कारखाना से बाहर कर दिया । अधिकतर कामगारों को पिछले 7-8 माह का मासिक वेतन व निलंबित कामगारों को गुजारा भत्ता तक नही दिया जा रहा है। मजदूर पिछले लगभग 193 दिनों से कारखाना गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने एसडीएम दिव्यांशु सिंगल से आग्रह किया कि वे स्वयं इस बारे हस्तक्षेप करके श्रम विभाग माध्यम से प्रबंधकों के दमन पर अंकुश लगाकर न्याय संगत समझौता करवाने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें