फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में सामान ढोने वाले वाहनों से ढोए जा रहे हैं कामगार

विज्ञापन
बद्दी के भटोली कलां मार्ग पर उद्योग जा रहे कामगारों को लेकर जाती हुई एक पिकअप- संवाद।
विज्ञापन
यातायात नियमों का हो रही अनदेखी, बड़े हादसों का खतरा
विज्ञापन

लोगों ने इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)।
बीबीएन के सामान ढोने वाले वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन वालों में अब चालक कामगारों को ढो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से बीबीएन उद्योगों में आने वाले कामगार इन वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। सर्दियों में जहां दोपहिया वाहन चलाने से कामगार कतराते हैं, तो ये सामान ढोने वाले वाहनों में पीछे बैठ कर अपनी ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। कई कामगार इन वाहनों में पीछे लटके रहते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
ऐसा ही मामला बुधवार सुबह भटोली कलां संपर्क सड़क पर देखने को मिला। सुबह करीब 8:00 बजे एक पिकअप घरेड़ सड़क से भटोली कलां औद्योगिक क्षेत्र को जा रही थी। इस पिकअप में एक दर्जन से अधिक कामगार पीछे बिठा रखे थे। कुछ कामगार पिकअप के पीछे लटके हुए थे। अगर आगे से कोई तेज रफ्तारी में वाहन आता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटोली कलां निवासी विक्रम ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से लोग सामान ढोने वाले वाहनों से ही ड्यूटी पर आते हैं। वाहन चालक यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं। यह इतनी तेज रफ्तारी में आते हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
उधर, आरटीओ विपिन गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से समय समय पर ऐसे वाहनों की जांच की जाती है और इनके चालान भी किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें