मृतक कामगार दक्षिण दिल्ली का रहने वाला था
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। काठा के एक उद्योग में कार्यरत कामगार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक कामगार हवलदार यादव (40) दक्षिण दिल्ली का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हवलदार यादव काठा के एक उद्योग में काम करता था। इस दौरान जब वह कंपनी में था तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसे उपचार के लिए ब्रकिलन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को को सौंप दिया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कामगार की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।