नालागढ़ के गागूवाल गांव में विधायक ट्यूबवैल के बोर का कार्य शुरू कराते हुए- स्रोत- विभाग।
विधायक हरदीप बावा ने किया भूमिपूजन, लोगों की समस्याएं सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विधायक हरदीप सिंह बावा ने गागूवाल गांव में पेयजल ट्यूबवेल के कार्य का भूमि पूजन किया। विधायक ने बताया कि गागूवाल में लोगों को पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। इस गांव को दूसरी योजनाओं से जोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही हैं। विभाग ने यहां पर ट्यूबवेल के लिए बोर कराना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर विधायक ने लाेगों की समस्याएं सुनी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश से नालागढ़ क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। कई लोग बेघर हो गए हैं। यातायात सुविधा बाधित हो गई है। पीडब्ल्यूडी यहां पर दोबारा से यातायात बहाल करने लिए प्रयासरत है और जल्दी ही सभी गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता अभिषेक मोहन कपिल, जेई भुवनेश कुमार, पंचायत के प्रधान दीदार सिंह, उपप्रधान मेवा सिंह, वार्ड सदस्य प्यारा सिंह, मंजीत कौर, खुशहाल सिंह, बलदेव, सोमनाथ व नंदलाल उपस्थित रहे।