संवाद न्यूज़ एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में बैग फ्री दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य भारतेंदु भारद्वाज ने की। प्रातः कालीन सभा में जीव विज्ञान प्रवक्ता नीलम शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चे अकरस शौक के रूप में बीड़ी-सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं और धीरे-धीरे यह गंभीर लत का रूप ले लेता है। उन्होंने ड्रग्स तस्करी और किशोरों में शराब, गांजा, हेरोइन, सिंथेटिक दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई और सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। प्रधानाचार्य भारतेंदु भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को नशे से बचाव के लिए संगीत, नृत्य और खेल जैसी सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।