फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-साई मार्ग को चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाने का कार्य हुआ शुरू, 8.99 करोड़ होंगे र्ख

विज्ञापन
बद्दी साई मार्ग की पैमाईश कराते हुए दून के विधायक राम कुमार चौधरी- संवाद। - फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
विज्ञापन
डिवाइडर के दोनों ओर 22-22 फीट चौड़ी की जाएगी सड़क,दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

3.87 करोड़ में हटेंगे बिजली के खंभे व लगेंगे नए खंभे व ट्रांसफार्मर

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-साई सड़क को चौड़ा व पक्का करने का काम मंगलवार को शुरू हो गया है। इस सड़क को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सड़क को डिवाइडर के दोनों ओर से 22-22 फीट चौड़ा किया जाएगा और दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के लिए 8.99 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिसमें सड़क को चौड़ा और पक्का किया जाएगा। इसके अलावा, 3.87 करोड़ रुपये की लागत से बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाएगा और 40 फीट लंबे नए खंभे लगाए जाएंगे। साथ ही, डिब्बा बंद ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।सड़क की पैमाइश विधायक राम कुमार की देखरेख में नगर निगम, जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने की। पहले सड़क के साथ लगे बिजली के खंभे हटाए जाएंगे और फिर चार फीट चौड़ी नाली बनाई जाएगी। इसके बाद डिवाइडर के दोनों ओर 22-22 फीट का रोड तैयार किया जाएगा। खंभे हटाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। पहले रेड लाइट चौक से सत्संग भवन तक के खंभे हटाए जाएंगे। विधायक राम कुमार ने कहा कि इस सड़क को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें साफ और व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था होगी। इसके अलावा, सड़क के दो-तीन स्थानों पर चौक भी विकसित किए जाएंगे। इस मौके पर विधायक राम कुमार के साथ बीबीएनडीए के डिप्टी सीईओ अंकुर ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल, सहायक अभियंता चमन लाल, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, सहायक अभियंता सौरभ धीमान, नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद और सहायक अभियंता योगेश्वर नेगी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बद्दी-चक्का रोड पर भी हो रहा सुधार
विधायक राम कुमार ने बद्दी-चक्का रोड के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि इस पर 48 लाख रुपये का टेंडर लग चुका है। सड़क का 450 मीटर हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है, और अब सीवरेज और घरों के किचन से जुड़े पानी की समस्या को ठीक किया जा रहा है। इसके बाद नए सिरे से 70 लाख रुपये का टेंडर भी लगाया जाएगा। यह सड़क दो माह के भीतर पूरी तरह तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नई सीवरेज लाइन बिछाई जा रही
विधायक ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुराने सीवरेज लाइन जो 1990 के समय की है। तब कॉलोनी में सिर्फ 100 मकान थे, लेकिन अब वहां 500 मकान हो गए हैं। इसके कारण पुरानी सीवरेज लाइन पर दबाव बढ़ गया है। अब नए बड़े डाया की सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है, जो पहले की लाइन से बेहतर होगी और दोनों लाइनें समानांतर काम करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें