एक करोड़ की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल का कार्य कराया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने मस्तानपुरा में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंचाई ट्यूबवेल का भूमि पूजन करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस ट्यूबवेल से करीब 250 बीघा जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस सिंचाई योजना से क्षेत्र की करीब 250 बीघा भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना क्षेत्र की सिंचाई एवं पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को पानी और बिजली से संबंधित जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। बावा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अश्वनी कुमार, जेई जसविंद्र सिंह व रामगोपाल, पूर्व प्रधान रोशन लाल, पूर्व प्रधान योगराज, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरमेश कुमार, सितार मोहम्मद, फरीद मोहम्मद, सरवन सिंह, हैप्पी धीमान, कुलवंत सिंह राणा, गुरचरण सिंह, हरपाल सिंह, धर्म चंद, गुरबचन चौधरी, मास्टर करतार सिंह, मास्टर ओंकार सिंह, उपप्रधान जसवीर सिंह, हरविंदर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।