फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरुणा व कश्मीरपुर में ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू

Thu, 21 Nov 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ट्यूबवेल पर 39 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। विधायक हरदीप बावा ने बरुणा पंचायत के फ्लाई और कश्मीरपुर पंचायत के मलपुर में भूमि पूजन के बाद सिंचाई ट्यूबवेल का काम शुरू कराया। इन ट्यूबवेल पर 39 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि इन दोनों ट्यूबवेल कार्य पूरा होने के बाद अगर पानी ज्यादा आया तो सिंचाई के साथ-साथ पीने के लिए भी प्रयोग में लाया जाएगा। इन गांव में लंबे समय से सिंचाई सुविधा नहीं थी, जिससे यहां के किसान नकदी फसलें तैयार कर पाते थे। ट्यूबवेल शुरू होने से लोगों के खेत उपजाऊ हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर उपप्रधान जगजीत सिंह, फोर मेंन धर्म सिंह, सुरजीत सिंह, पूर्व उपप्रधान बलदेव सिंह, बाबा अमरीक सिंह, मेवा सिंह, नरेंद्र सिंह, सौढ़ी सिंह, बीर सिंह समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें