परवाणू के सेक्टर छह में शुरू हुआ टाइल बिछाने का कार्य। संवाद
दो साल से सड़क की हालत थी खस्ता, लोग हो रहे थे परेशान
काम की गुणवत्ता जांचने के लिए पहुंचीं नगर परिषद अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर-6 की मुख्य सड़क पर टाइलें लगाने का काम रविवार को शुरू हो गया। कार्य की गुणवत्ता को जांचने के लिए नप की अध्यक्ष मोनिशा शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पार्षद ठाकुर दास शर्मा व सेक्टर-6 के पूर्व पार्षद राजेश शर्मा पहुंचे।
सेक्टर-6 परवाणू शहर से करीब चार किलोमीटर दूर बसा है। इसकी मुख्य सड़क लंबे समय से टूटी-फूटी थी और सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ गए थे। दो वर्ष पहले जलशक्ति विभाग ने सड़क के किनारे सीवरेज की लाइनों के लिए खुदाई की थी, जिसके बाद हालत और खराब हो गई। दो माह पहले भी एक निजी कंपनी ने सड़क के किनारे तारें डालने के लिए खुदाई की थी, जिससे अब इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। सड़क की हालत को देखते हुए नप ने पूरी सड़क पर टाइलें लगाने का फैसला लिया।
नगर परिषद की अध्यक्ष मोनिशा शर्मा ने बताया कि सेक्टर-6 की सड़क पर टाइलें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य की गुणवत्ता की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी।