शूलिनी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट में संस्थान के 169 छात्रों को आठ लाख तक के पैकेज की नौकरियां ऑफर हुई हैं।
- फोटो : Demo Pic
शूलिनी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट में संस्थान के 169 छात्रों को आठ लाख तक के पैकेज की नौकरियां ऑफर हुई हैं। संस्थान के एमबीए और इंजीनियरिंग कोर्स कर रहे विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया था। दावा किया जा रहा है कि नामी कंपनियों से 169 छात्रों को जॉब ऑफर हुए हैं। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 32 कंपनियों ने भाग लिया है।
अभी तक हुई प्लेसमेंट में छात्रों को 3 से 8 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। विवि से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र पद्म भूषण को सबसे अधिक पांच लाख पैकेज का जॉब ऑफर हुआ है। पद्म भूषण एक साधारण से परिवार से संबद्ध रखते हैं। पद्म को जीकेएन ड्राइवलाइन, गैबरियल इंडिया और पद्मिनी मेकत्रोनिक्स ने नौकरी ऑफर की है। पद्म ने इस मौके पर अपने शिक्षकों और साथियों का धन्यवाद किया। कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था की वह इतनी बड़ी कंपनियों में काम करने के लिए चयनित होंगे।
एमबीए के छात्र हिमांशु चौहान को एयरटेल, जेनपेक्ट और शुभम फाइनेंस जैसी नामी कंपनियों ने जॉब ऑफर दिया है। वर्धमान, जीकेएन ड्राइवलाइन, आनंद ऑटोमोटिव, ग्रोज बेकर्ट, नौकरी डॉट कॉम ने भी प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया। यह जानकारी शूलिनी विवि के कुलपति पीके खोसला ने दी। कहा कि शूलिनी विवि के होनहारों को बेहतर प्लेसमेेंट मिल रही है।