फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वॉलीबाल में परवाणू पब्लिक स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू में दशहरा मेले में प्रतियोगिताएं शुरू, आज विजेताओं को किया जाएगा सम्मानितसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दो दिवसीय दशहरा मेले का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। एसडीएम कसौली कैप्टन मोहिंदर प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले और वॉलीबाल समेत अन्य प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में 13 और वरिष्ठ वर्ग में 11 टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को कनिष्ठ वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें परवाणू पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। लोट्स स्कूल परवाणू की टीम उपविजेता रही। ओपन लेवल में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री शनिवार सुबह तक की जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष मोनिशा शर्मा, उपप्रधान लखविंद्र सिंह, ठाकुर दास शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें