फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में उद्योग की दीवार गिरने से दो महिला कामगारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक की बोरियां रखी गई थीं दीवार के साथ, वजन से गिरी दीवार
विज्ञापन

एक ने नालागढ़, तो दूसरी ने पीजीआई ले जाते तोड़ा दम
पुलिस ने उद्योग प्रबंधकों के खिलाफ मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के गोलजमाला स्थित एक उद्योग में दीवार गिरने से दो महिला कामगारों की मौत हो गई। वही पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार हादसा उद्योग में रखी भारी बोरियों के वजन से दीवार गिरने से हुआ। जैसे ही दीवार गिरी तो दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। मृतक प्रवासियों महिलाओं की पहचान रूकसाना व बिट्टो देवी के रूप में हुई है जोकि कंपनी में काम करती थीं।
विज्ञापन

हादसे की चपेट में आई घायल महिलाओं को इलाज के लिए तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम
तोड़ दिया।
हादसा वीरवार देर शाम हुआ जिस समय महिला कामगार रोजाना की तरह काम कर रही थीं। एक पुरानी दीवार थी जिस पर बोरियों का भारी वजन रखा था।
अचानक दीवार गिर गई और काम कर रही महिला कामगार चपेट में आ गईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने बिट्टो देवी निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश को मृत मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी घायल महिला रुकसाना को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। उद्योग में प्लास्टिक की बोरियां बनाई जाती हैं और इन्हीं बोरियों के निर्माण के लिए आया कच्चा माल इसमें रखा हुआ था जिसके वजन से दीवार गिर गई और बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन

जिला बद्दी पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ जिसमें दो महिलाओं की मौत हुई है। पुलिस ने कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें