फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में चेतन कंडा ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
मयंक पहलवान छोटी माली के बने विजेता
विज्ञापन

पहाड़ी और पंजाबी गानों पर जमकर थिरके दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। रामलीला क्लब धर्मपुर की ओर से दशहरे का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुश्ती और बैडमिंटन मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक इंदू शांडिल और दीपक सिरमौरी के गीतों पर दर्शक खूब झूमे, जबकि पंजाबी गायक ऋषभ सल्होत्रा ने अपने गीतों पर युवाओं को भंगड़ा डालने के लिए मजबूर कर दिया। इंदू शांडिल और दीपक सिरमौरी ने ओ नीलिमा ओ नीलिमा, नाटी-नाटी सिरमौर वालिये, शाबाशे शाबाशे और पानी री टंकी वो भई रामा सहित कई पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद पंजाबी गायक ऋषभ सल्होत्रा ने पंजाबी गीतों से माहौल को उत्साह से भर दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में जेवी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजीव शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मपुर पंचायत के प्रधान महेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। छोटी माली का मुकाबला सुभाष और मयंक पहलवान के बीच हुआ। इसमें मयंक ने सुभाष को पटकनी देकर छोटी माली का खिताब अपने नाम किया। बड़ी माली के मुकाबले में चेतन कंडा और सुनील दिल्ली आमने-सामने हुए। संघर्षपूर्ण मुकाबले में चेतन कंडा ने सुनील दिल्ली को पटकनी देकर बड़ी माली का खिताब जीता। बाल कुश्ती मुकाबले में आठ वर्षीय आर्यब ने नौ वर्षीय संतोष को हराया।
विज्ञापन



बैडमिंटन प्रतियोगिता में ये बने विजेता
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 लड़कियों के वर्ग में पल्लवी विजेता और जनिशा उपविजेता रहीं, जबकि लड़कों के वर्ग में अंशुल विजेता और लक्षित उपविजेता रहे। अंडर-13 लड़कियों के वर्ग में जनिशा ने पहला और पल्लवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में दिक्षांत विजेता और अद्वित उपविजेता रहे। अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में श्रुति विजेता और निशिता उपविजेता रहीं। वहीं, अंडर-17 लड़कों के वर्ग में रितिक विजेता और आयुष उपविजेता रहे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें