फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में राजपुरा ने फाइनल में दाड़वा को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मटका फोड़ में थमन सिंह कंवर बने विजेता
विज्ञापन

बैडमिंटन के ओपन वर्ग में ध्रुव विजेता और लक्ष्य उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत मंढेसर में नव चेतना युवक मंडल एवं स्थानीय जनता के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय भैयादूज मेले का समापन दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। इस मौके पर प्रधान सुमन कंवर, उपप्रधान संजीव छेत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
क्लब प्रधान विशाल धवन और समाजसेवी रुद्र सिंह कंवर ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कबड्डी में रजपुरा ने खिताब जीता। राजपुरा ने दाड़वा की टीम को पराजित किया। मटका फोड़ में थमन सिंह कंवर ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन के ओपन वर्ग में ध्रुव विजेता व लक्ष्य उपविजेता रहे। युगल वर्ग में धीरज व रणजीत विजेता तथा लक्ष्य व हर्ष उपविजेता रहे। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रणजीत विजेता रहे। अंडर-14 वर्ग में गौरव विजेता व वैभव उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक राम कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जीत व हार कोई मायने नहीं रखती है। कृष्णगढ़ उपतहसील के नायब तहसीलदार सूरत सिंह व रवि कुमार पंचायत समिति सदस्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सुनीता सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें