फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अल्पाइन की सान्वी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता द्वितीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा सान्वी ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है। कला क्वेस्ट संस्था की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी का उत्सव (सीजन-2) अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2026 में यह उपलब्धि प्राप्त की। सान्वी को एकल अभिनय प्रतियोगिता के वर्ग-ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सान्वी को नाट्य प्रतिभा प्रमाण पत्र विजेता 2026 से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सान्वी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के चेयरपर्सन विजय जोशी, निदेशक प्रेम लता जोशी, उपनिदेशक रूमी जोशी और उपप्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें