ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में बगल्याणे प्रीमियर लीग के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता मंगरुड में करवाई गई। प्रतियोगिता में करीब 32 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में एससीएसटी सेल अर्की के उपाध्यक्ष गंगाराम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। चेयरमैन आईटीआई अर्की विनोद कंवर व अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू, परिवहन एडीकेएम सभा दाड़लाघाट के कोषाध्यक्ष तिलक राज गौतम विशेष अतिथि रहे। फाइनल मुकाबला मांडी और शावग टीम के बीच हुआ। शावग को हराकर मांडी टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। मैन ऑफ द सीरीज मांडी टीम के खिलाड़ी नीरज रहे। मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को 11,000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता टीम को 7100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर निदेशक मार्केटिंग बोर्ड सोलन धर्मपाल ठाकुर, पंचायत प्रधान सन्याड़ी मोड़ शंकर लाल, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार कर्मचंद, नरेंद्र कौंडल आदि मौजूद रहे।