फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बघल्याणी बोली में नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज अर्की में नशे पर लगाई कार्यशाला, नशे से मुक्त होने के बताए उपाय संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय अर्की में एक दिवसीय नशा मुक्ति उन्मूलन अभियान के तहत कार्यशाला लगाई गई। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहसील कार्यालय के तहसील कल्याण अधिकारी डॉ. गौतम कुमार शर्मा और प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय अर्की प्रो. सुनीता शर्मा के संयुक्त प्रयासों से किया गया। प्राचार्या ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग दाड़लाघाट के पुलिस उप अधीक्षक संजीव शर्मा का कार्यशाला को आयोजित करने के लिए आभार जताया। एसोसिएट प्रो. डॉ. राजन तनवर ने बताया कि गैर सरकारी संस्था गुंजन कांगड़ा से आए पंकज पंडित, साहिल कुमार और आदित्य ने विद्यार्थियों में नशे से मुक्त होने के उपाय बताए। इस अवसर पर बिमला शर्मा और अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बघल्याणी बोली में नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ अलख जगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें