फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिला मंडल बागा ने की मंदिर परिसर की सफाई

सार

सोलन के बागा गांव की महिलाओं ने स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान सफाई अभियान चलाया और सामुदायिक भवन के अभाव पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र भवन निर्माण की मांग की, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों में सुविधा हो सके।
विज्ञापन
छावनी परिषद कसौली मे स्वच्छता सेवा 2025 का आयोजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बागा के महिला मंडल बागा की महिलाओं ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंदिर परिसर की सफाई का अभियान चलाया। इस अवसर पर नवरात्र में कीर्तन आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य जागरूकता के तहत आशा वर्कर मीरा ने पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लिया। महिलाओं ने बताया कि स्वच्छ वातावरण और शुद्ध पेयजल लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इससे पूर्व बैठक में सामुदायिक भवन के अभाव पर चिंता जताई गई। महिलाओं ने कहा कि भवन न होने से सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभावित होते हैं। महिला मंडल ने प्रशासन व सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाए ताकि ग्रामीणों को बैठकों व आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थल मिल सके।

छावनी परिषद कसौली मे स्वच्छता सेवा 2025 का आयोजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें