महिला दिवस को लेकर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में महिला सशक्तीकरण पर जोर देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं को जागरूक करने के लिए भाषण, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, मेहंदी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नौणी इकाई सोलन ने महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और योगाभ्यास भी कराया गया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में भी महिला सशक्तिकरण पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्करों को किया सम्मानित
बद्दी(सोलन)। साई क्षेत्र में स्थानीय महिला मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को बागवानी और सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय स्कूल के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां भी दीं।
बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
बद्दी (सोलन)। बद्दी में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन और मोडलेज कंपनी के सहयोग से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी महिलाओं, स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नौणी विवि की एबीवीपी इकाई ने महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण पर किया जागरूक। स्रोत: संगठन
नौणी विवि की एबीवीपी इकाई ने महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण पर किया जागरूक। स्रोत: संगठन
नौणी विवि की एबीवीपी इकाई ने महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण पर किया जागरूक। स्रोत: संगठन