फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं को संगठन की गतिविधियों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
चमाकड़ी में आयोजित एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं महिलाएं। (संगठन)
विज्ञापन
चमाकड़ी में एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट। चमाकड़ी में एकल नारी शक्ति संगठन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रधान चमाकड़ी नरेंद्र हांडा, उपप्रधान पूर्ण चंद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी तथा संगठन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रीमा उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान महिलाओं को संगठन की संरचना, उद्देश्य और विभिन्न गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही संगठन की ओर से अब तक किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों से भी महिलाओं को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की, ताकि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। बैठक में महिलाओं ने अपनी पेंशन से संबंधित समस्याएं भी साझा कीं, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुना गया। इसके साथ ही पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा भी की गई। महिलाओं को संगठन की ओर से आयोजित किए जाने वाले आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें