फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं ने ब्रिगेडियर और सैनिकों की कलाई बांधी राखी

Sat, 29 Aug 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
14 जीटीसी के ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा को राखी बनती पूर्व प्रधान अंजुला भंडारी. स्रोत संवाद
विज्ञापन
14 जीटीसी सुबाथू में मनाया गया रक्षाबंधन का
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। देश की सीमाओं पर मुस्तैद सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर त्योहार मनाते हैं। इसी सेवा और समर्पण की भावना को सम्मान देते हुए 14 जीटीसी सुबाथू में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न महिला मंडलों की सदस्यों ने सेना के जवानों और अधिकारियों के साथ यह त्योहार मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला मोर्चा पट्टा मंडल एवं महिला मंडल नयानगर की अध्यक्ष और जाडला पंचायत की पूर्व प्रधान अंजुला भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं ने 14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा तथा अन्य सैनिक भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा। महिलाओं के इस प्रयास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज से मिलने वाला यह निश्छल प्रेम और सम्मान सैनिकों के मनोबल को दोगुना कर देता है। यह कार्यक्रम समाज में एक सुंदर संदेश दे गया कि सरहद पर खड़ा हर जवान पूरे देश का भाई है और उसकी कलाई पर बंधी राखी देश की बहनों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का सबसे बड़ा प्रतीक है। इस आत्मीय अवसर पर सरिता, नीलम ठाकुर, निर्मला शर्मा और उमा साही भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें