फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने होली के लिए तैयार ऑर्गेनिक रंग

विज्ञापन
कुनिहार में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं होली के लिए ऑर्गेनिक रंग तैयार करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुनिहार की जय भारत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल
विज्ञापन

रंग बनाने में फूलों की पंखुड़ियों, हल्दी, बेसन का किया जा रहा है उपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। होली पर्व को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कुनिहार की जय भारत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सराहनीय पहल की है। समूह की महिलाओं ने प्राकृतिक और हर्बल रंग तैयार किए हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में उचित मूल्य पर बेचा जाएगा। समूह की वरिष्ठ सदस्य कौशल्या कंवर और सीएलएफ प्रधान संतोष शर्मा ने बताया कि बाजार में मिलने वाले अधिकांश रंग रासायनिक तत्वों से बने होते हैं। इनसे त्वचा एलर्जी, जलन और आंखों में संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने फूलों की पंखुड़ियां, हल्दी, बेसन और अन्य प्राकृतिक सामग्री से रंग तैयार किए हैं। इन रंगों से न केवल त्वचा सुरक्षित रहेगी बल्कि पर्यावरण पर भी कोई नुकसान नहीं होगा। इस पहल से स्थानीय लोगों को सुरक्षित रंग उपलब्ध होंगे, वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर मिलेगा। समूह की प्रधान संतोष शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस होली रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। ऑर्गेनिक रंग खरीदने के इच्छुक व्यक्ति जय भारत स्वयं सहायता समूह से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें