राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में मेधावी छात्राएं। स्रोत स्कूल प्रबंधक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अनूठी परंपरा पिछले एक दशक से लगातार जारी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सत्या कंवर अपने पति राकेश कंवर की स्मृति में हर वर्ष हिंदी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दसवीं और जमा दो की टॉपर छात्राओं को राकेश मेमोरियल अवाॅर्ड से सम्मानित करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने स्कूल की मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सत्या कंवर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और अन्य विद्यार्थियों को मेहनत के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है।