फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सीखे वाटरप्रूफ मेकअप के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरसेटी में 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू,30 महिलाओं दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) सोलन की ओर से आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ब्यूटी पार्लर के आधुनिक गुर सीख रही हैं। शिविर के दौरान महिलाओं को विशेष रूप से वाटरप्रूफ मेकअप के बारे में जानकारी दी गई और इसका व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) अभ्यास भी करवाया गया। गर्मी और पसीने में भी नहीं खराब होगा मेकअप प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं ने महिलाओं को बताया कि गर्मी के मौसम में सामान्य मेकअप पसीने के कारण जल्दी खराब हो जाता है। महिलाओं को समझाया गया कि इन खास उत्पादों का सही इस्तेमाल करने से मेकअप पानी और पसीने के बावजूद लंबे समय तक टिका रहता है। इस शिविर में क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। सीखने के प्रति उत्साह ऐसा था कि महिलाओं ने समूहों में बंटकर एक-दूसरे पर मेकअप का प्रैक्टिकल भी किया। यूको आरसेअी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि यह शिविर अभी 21 दिन और चलेगा। इस लंबी अवधि के दौरान महिलाओं को केवल मेकअप ही नहीं, बल्कि ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से जुड़ी अन्य सभी बारीकियां और स्किल्स सिखाई जाएंगी, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर होकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।
विज्ञापन

2 मई से टेलरिंग व 10 मई से ड्राइविंग प्रशिक्षण शुरू
यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि संस्थान में आगामी दिनों में विभिन्न प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 2 मई से महिला टेलरिंग और 10 मई से ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला टेलरिंग प्रशिक्षण में सीमित सीटें शेष हैं, इच्छुक महिलाएं जल्द आवेदन करें। वहीं ड्राइविंग प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पहले से बनवाकर ही प्रशिक्षण के लिए आएं, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें